Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पाकिस्तान में बाजार से लेकर शादी तक सब पर लगी रोक! अचानक लिए गए सख्त फैसले

ईंधन संकट गहराने के बाद पाकिस्तान सरकार ने हालात को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत देशभर में ऊर्जा खपत कम करने को लेकर कई नई पाबंदियां लागू की गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया कि देश के अधिकांश बाजार और शॉपिंग मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य खानपान से जुड़े प्रतिष्ठानों को रात 10 बजे तक बंद करना अनिवार्य कर दिया गया है।

शादी समारोहों पर भी सख्ती
सरकार ने शादी हॉल और अन्य कमर्शियल वेन्यू पर भी समय सीमा तय कर दी है। अब ये सभी स्थान रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, निजी स्तर पर होने वाले शादी समारोहों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। घरों या निजी स्थानों पर भी रात 10 बजे के बाद कोई आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

मेडिकल सेवाओं को मिली राहत
हालांकि, आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मेडिकल सेवाओं को इन पाबंदियों से बाहर रखा है। मेडिकल स्टोर और फार्मेसी पहले की तरह खुले रहेंगे, ताकि लोगों को जरूरी दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं में कोई परेशानी न हो। सरकार का कहना है कि ईंधन की खपत को कम करने और मौजूदा संकट से निपटने के लिए ये फैसले बेहद जरूरी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188303