फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
प्रसिद्ध धार्मिक गायिका महक राज (होशियारपुर वाले) ने भक्तिरस से ओतप्रोत अपने भेंट भजनों की माला में एक और सुंदर मोती पिरोते हुए एक नया ट्रैक रिलीज़ किया है जिसका शीर्षक है "कम्म कदे मुक्कने नहियों"। भेंट की स्थायी इस प्रकार है -"चिंतपुरनी द्वारे हो के आइए, कम्म कदे मुक्कने नहियों"।
गायिका महक राज ने शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर मां त्रिपुरमालिनी धाम में इस भेंट की प्रस्तुति देकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। यह भेंट धार्मिक लेखक धर्मेन्द्र तिवारी की कलम से निकली है और इसे संगीत दिया है "किक एंड बीट" संगीत वाले राज कुमार ने। YouTube पर इस भेंट को सुना जा सकता है। भेंट सुनिए और comment सैक्शन में अपने विचार भी प्रकट कीजिए। भेंट का लिंक साथ दिया है।
https://youtu.be/wx55Hukez0w?si=dwYxVIF6ItwY_nUR
Comments & Discussions
Link is not opening
Abuse  Reply