Wed, 17 Jun 2026
Post Details

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन: AAP सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ED की टीमों ने जालंधर स्थित उनके घर सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के समय अशोक मित्तल अपने जालंधर स्थित निवास पर ही मौजूद थे और एजेंसियां उनसे पूछताछ भी कर रही हैं।

लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर जांच
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई ED टीम ने जालंधर और फगवाड़ा में लवली ग्रुप से जुड़े कई प्रतिष्ठानों को निशाने पर लिया है। इनमेंलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। ED की यह कार्रवाई एक साथ कई जगहों पर चल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।

ED कार्रवाई पर सीएम मान ने दिया बयान
इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “टिपिकल मोदी स्टाइल” बताया। उन्होंने लिखा कि भाजपा पंजाब चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी दबने वाली नहीं है।

भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल..
हम भो पत्ते नहीं
जो शाख से टूट कर
गिर जाएँगे
आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 15, 2026

 

मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। https://t.co/0yorKVftpM

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2026

 

हाल ही में मिला था अहम राजनीतिक पद
गौरतलब है कि करीब 12 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था, जिसके बाद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अशोक मित्तल पंजाब की शिक्षा जगत की बड़ी हस्ती माने जाते हैं और 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।

Views: 36

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167477