Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में आर्मी जवान को छोड़ने जा रहे परिवार की कार में आग, बड़ा हादसा टला

अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार में अचानक आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल था। राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

इंतजार के दौरान लगी आग
जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग पट्टी के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए थे। उनके साथ एक आर्मी जवान भी था, जो छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी के लिए जम्मू जा रहा था। परिवार उसे जालंधर छोड़ने जा रहा था, जहां से उसे अपने एक अन्य फौजी साथी के साथ आगे रवाना होना था।

मिनटों में जलकर खाक हुई गाड़ी
बताया जा रहा है कि वे रास्ते में दूसरे जवान का इंतजार कर रहे थे, जो अमृतसर से आने वाला था। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई।आग लगते ही देखते-देखते लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कार सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने की असली वजह का पता लगाया जा सके। कार सवारों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर समय पर दमकल विभाग पहुंच जाता तो शायद गाड़ी को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188166