Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नहीं थम रहा नाजायज कंस्ट्रक्शन का खेल

 

G2M जालंधर 4 मई 2026:- जालंधर शहर में अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला एक ऐसे निर्माण से जुड़ा है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं कि यह निर्माण वैध है या अवैध। अगर यह निर्माण नाजायज साबित होता है, तो सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की नाक के नीचे यह काम कैसे चल रहा है।

मॉडल टाउन शिवपुरी से सांघा चौक को जाती हुई सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को ले कर स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित निर्माण कार्य काफी समय से जारी है, लेकिन अभी तक इस पर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं न कहीं प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत के कारण ऐसे काम खुलेआम हो रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है—क्या जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188582