Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल- इंजी. अरुण रत्न

कांग्रेस पार्टी जालंधर के शिकायत निवारण कमेटी के चेयरमैन और जालंधर वेस्ट के युवा नेता इंजी.अरुण ने जालंधर और    अमृतसर में हुए बम धमाकों को लेकर पंजाब सरकार पर और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था दिन बे दिन अपने हाशिये पर जा रही है।
उन्होंने ने कहा कि सरकार लोगो मे सुरक्षा का भरोसा साबित करने की बजाए बयानबाजी करने में व्यस्त है।जबकि आम  आदमी डर के साए में जीने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की पहली जिम्मेदारी राज्य में नागरिकों की सुरक्षा करना और एक सुरक्षित माहौल देना होती है पर आम आदमी पार्टी इसमें विफल साबित हुई है।
उन्होंने मांग की जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाको की उच्च स्तरीय जांच की जाए और ऐसे इन्तजाम किए जाए जिस से किसी भी तरह की अनहोनी न हो सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186659