3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, तैयारियों की समीक्षा तेज
पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की ।
जालंधर आज तिथि 9 मई (सोनू) : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पंजाब प्रदेश में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को प्रदेश, जिला,ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर तत्काल प्रभाव से भंग किया गया । ।
श्रीमती अलका लांबा ने कहा की नई कार्यकारिणियों का गठन शीघ्र ही संगठन में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क, संघर्षशील भूमिका एवं संगठन के प्रति समर्पण को आधार बनाकर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नियुक्तियाँ एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ केवल और सीधे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा व्यापक चर्चा एवं सर्वसम्मति के उपरांत घोषित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पंजाब में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर तक सशक्त, सक्रिय एवं चुनावी दृष्टि से प्रभावी बनाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन पूरी मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभा सके।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!