Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

100 करोड़ GST घोटाले में फंसे संजीव अरोड़ा, रिमांड को हाईकोर्ट में दी चुनौती

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में आज दोपहर सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
चंडीगढ़ आवास से हिरासत में लिया गया

ED ने शनिवार को संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा था। कार्रवाई के बाद उन्हें शाम के समय गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात उन्हें गुरुग्राम की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने ED की दलीलों के आधार पर उन्हें 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया। यह रिमांड 16 मई तक लागू रहेगी।

100 करोड़ से ज्यादा के फर्जी GST बिल का आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, मामला 100 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी GST बिल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि Hampton Sky Realty Limited ने दिल्ली की कई फर्जी कंपनियों से मोबाइल फोन की खरीद दिखाकर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और GST रिफंड हासिल किया।

दुबई के जरिए मनी राउंड ट्रिपिंग का शक
ED ने जांच में ‘राउंड ट्रिपिंग’ का भी संदेह जताया है। एजेंसी का दावा है कि मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात के जरिए दुबई समेत अन्य देशों से अवैध धन को भारत वापस लाया जा रहा था। ED के मुताबिक, 5 मई 2026 को दर्ज FIR में फर्जी सप्लायर्स और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम सबूत सामने आए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188659