ਬਰਨਾਲੇ ਵਿਖੇ ਸਫਾਈ ਸੇਵਕਾਂ ਉੱਤੇ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਦੀ ਕੜੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਦਾ ਕੀਤੀ ।
जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने एहतियात के तौर पर सुनामी की एडवाइजरी जारी कर दी है।
समुद्र में 10 किलोमीटर गहराई पर था केंद्र
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। झटके महसूस होते ही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं आपातकालीन एजेंसियों को सतर्क रखा गया है।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।





Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!