Thu, 30 Jul 2026
Post Details

रोजगार के लिए गया था कनाडा, अब घर पहुंची मौत की खबर, गांव में पसरा मातम

पंजाब के फिरोजपुर के धीरा पतड़ा गांव के 21 वर्षीय बलराज सिंह भुल्लर की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मौत के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा
बलराज बेहतर भविष्य और रोजगार की उम्मीद लेकर कनाडा गया था। हालांकि, वहां अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। कनाडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर पर रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव इस दुखद घटना से स्तब्ध है। सभी लोग जांच पूरी होने और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186569