Tue, 16 Jun 2026
Post Details

जालंधर की जनता की खून पसीने की कमाई नगर निगम पानी की तरह बहा रहा है- किशन लाल शर्मा

जालंधर की जनता की खून पसीने की कमाई नगर निगम पानी की तरह बहा रहा है- किशन लाल शर्मा

मोदी सरकार की और से जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भेजे गए करोडों के धन का दुरूप्रयोग कर रही है सरकार

इलाका निवासियो ने भलि भांति बनी सडक को नया बनाने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जालंधर ( ) 
किशनपुरा श्री गुरू रविदासपुर रोड की नई सडक को लेकर लोगो ने जमकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया क्योकि ईलाका निवासी चाहते थे कि भलि भांति बनी हुई सड़क को ना बनाया जाए अगर सरकार बनाना चाहती है तो सडक का लेवल कर और रोड गलियों बनाकर सडक को उखाड कर अच्छे तरीके से नया बनाया जाए। 
इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने बताया सडक का उद्घाटन 2 बजे रखा गया था और मेन रोड पर पानी की लीकेज के कारण पानी के फव्वारे चल रहे थे तत्तकालिन शर्मा ने नगर निगम के जे ई को सूचना दी जो तुरंत मौके पर पहुंचे उन से शर्मा ने सवाल किया कि क्या यह सडक बनने वाली थी ? शर्मा ने बताया ऐसा करने से जनता के खून पसीने के लाखो रूपये खर्च होगे। 
शर्मा ने कहा अगर आप सडक बनाना चाहते है इसे उखाड कर इस पर गटरे और बजरी का लेवल बराबर कर अच्छे तरीके से बनाया जाए क्योकि किशनपुरा स्लम एरिया है अगर ऐसे ही सडक बना दी गयी तो बरसात के दिनों में पानी लोगो के घरों व दुकानों में जाएगा। 
किशन लाल शर्मा की बातों का जे ई कोई उत्तर नही दे सका, जब ईलाका निवासी भटके तो जे ई ने निगम स्टाफ के कर्मचारी भुला कर पानी की लीकेज की समस्या को हल करवाया। 
इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा  ने कहा गुरू गोबिंद सिंह ऐवन्यू, महाराजा राजा रणजीत सिंह जैसी सकडों कलोनियों की टूटी सडकों की तरफ सरकार का ध्यान क्यो नही जाता यहा लोग परेशान है। 
किशन लाल शर्मा  ने कहा कि मोदी सरकार की और से जालंधर को स्माट सिटी बनाने के लिए भेजा गया धन ऐसे सही सडकों को तौड कर पानी की तरह बहाया जा रहा है जो निंदनीय है। 
शर्मा ने कहा कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार को चाहिए कि इस के लिए कोई केंद्रीय टीम गठित करे ताकि शहर का विकास हो सके। 
शर्मा ने जानकारी देते हुए कल नगर निगम कमिशनर व डी सी को माग पत्र देकर शहर की सडकों की दुरदर्शा के बारे बताया जाए गया। 
इस अवसर पर कवंलप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसे सडको के मटीरियल की कमिशनर खुद जांच करें तथा ठेकेदारो की पेमेंट रोके। 
इस अवसर पर शाम शर्मा, परोषतम कुमार, रामपाल वर्मा, अजमेर सिंह बादल, गुरदीप सिंह व नरिंदर सिंह, रवि कुमार, सोहन लाल, जे के सोनी, सुरिंदर भोगल आदि ईलाका निवासी मौजूद थे। 


कैप्शन : पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किशन लाल शर्मा, शाम शर्मा, सुरिंदर पाठक, रामपाल वर्मा, अजमेर सिंह बादल, गुरदीप सिंह व नरिंदर सिंह, रवि कुमार, सोहन लाल, जे के सोनी, सुरिंदर भोगल  व अन्य

Views: 20

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167357