Tue, 16 Jun 2026
Post Details

आरती राजपुत को भाजपा जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की घोषणा |

*आरती राजपुत को भाजपा जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की घोषणा करते ही जिला मोर्चा कार्यकारिणी की हुई घोषणा,संगठन की मजबूती पर दिया जाेर*

*महिला सशक्तिकरण के लिए महिला मोर्चा मजबूती से कर रहा सराहनीय कार्य--राजेश कपूर*

*जिला महिला मोर्चा पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध--आरती राजपुत*

जालंधर (  ) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर,ज़िला प्रभारी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा और जिला महिला मोर्चा प्रभारी व जिला महामंत्री राजेश कपूर ने आरती राजपुत को जिला भाजपा महिला मोर्चे का अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस उपरांत आरती राजपूत ने संगठन की मजबूती पर जाेर देते हुए सभी से विचार विमर्श करके मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।उन्होंने कहा कि इस मौके पर उन्होंने जहाँ कर्मठ भाजपा नेत्रियों को अपनी नई टीम में शामिल किया है,वही पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले जुझारू साथियों को भी जगह दी है।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी है।आरती राजपुत ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके जो पार्टी ने उनको जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगी।आरती राजपुत ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करूँगी।राजेश कपूर ने नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पर हार्दिक मुबारकबाद दी है।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं और सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूती और सक्रियता से काम कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं,उनको घर-घर तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा जिला महिला मोर्चा मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शहर के सभी हल्को से बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा ज्वाइन कर रही हैं और जिसका आने वाले निगम चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ा लाभ होगा।घोषित की गई नई जिला कार्यकारिणी में जिला महिला मोर्चा के पद पर महामंत्री शमा चौहान,किरण थापर,मोर्चा उपाध्यक्ष के पद पर वीना राणा,सीमा रानी ,सुमन सोंधी,किरण भगत ,अमनदीप कौर, सुनैना शर्मा ,उर्मिल कपूर, प्रवीण भारती,मोर्चा सचिव के पद पर अंजू,कांता रानी,कंचन गुप्ता,सुमन राणा,ऑफिस सेक्रेटरी के पद पर सोनिया बब्बर, प्रवक्ता के पद पर मीना गोयल, आईटी इंचार्ज के पद पर मनजीत,मीडिया इंचार्ज के पद पर  मनप्रीत कौर,मोर्चा कार्यकारिणी सदस्यों में विजय रानी,आशा शर्मा, अनु शर्मा,अनीता,प्रीतम कौर,मोर्चा मार्गदर्शन टीम में  वरिष्ठ नेत्रियां प्रवीण शर्मा, कमलजीत गिल,शशि शर्मा ,उषा महंत, शशि धवन, उषा शर्मा, नरेंद्र कौर, कंचन शर्मा ,सुमन सहगल, भोला शर्मा ,रेखा कुकरेजा को नियुक्त किया गया है।

Views: 93

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167353