Sun, 14 Jun 2026
Post Details

National Science Day 2024: जानें 28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ?

 

हमारे देश में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस वर्ष यह दिन सतत भविष्य के लिए विज्ञान थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्‍ट की खोज की थी जिसके चलते वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष इसी दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है।

28 फरवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किया जाता है सेलिब्रेट।

इस दिन 'रमन इफेक्‍ट' की हुई थी खोज।

पहली बार 1987 में मनाया गया था राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।

 देशभर में 28 फरवरी के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस दिन ही क्यों इसे सेलिब्रेट किया जाता है। अगर नहीं तो इस पेज से आप पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को 28 फरवरी को इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है क्योंकि भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने इस दिन 'रमन इफेक्‍ट' की खोज की थी। इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

इस वर्ष के लिए यह होगी थीम

हर दिन को किसी न किसी थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष नेशनल साइंस डे के लिए "सतत भविष्य के लिए विज्ञान" (Science for a Sustainable Future) थीम चुनी गयी है।

वर्ष 1987 से हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को पहली बार 28 फरवरी 1997 को सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को 28 फरवरी को मनाया जाता है।

 

क्या है उद्देश्य

इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके द्वारा दिए गए योगदान को लेकर याद किया जाता है। इसके साथ ही देश के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है और विज्ञान के महत्व को समझया जाता है।

Views: 33

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166577