Wed, 17 Jun 2026
Post Details

"करतारपुर में लोगों पर दर्ज किए जा रहे झूठे केस"

 

 

 थाना प्रभारी करतारपुर रमनदीप ने हमले के पीड़ित पर दर्ज किया झूठा पर्चा, ताकि वह हमलावर से मजबूरन समझौता कर ले

 

G2M जालंधर 30 जुलाई 24: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश में जब से आप सरकार बनी है, तभी से खासतौर पर विधानसभा हलका करतारपुर में लोगों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। पुलिस की ओर से यह काम ज्यादातर सत्ताधारी आप के प्रभाव में किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पिछले साल करतारपुर के आर्या नगर निवासी सरबजीत लाल पर उसके मोहल्ला निवासी ने उसकी दुकान के अंदर घुसकर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार की जद्दोजहद के बाद करतारपुर पुलिस ने हमलावर पर केस तो दर्ज कर दिया, लेकिन इसके साथ- साथ एसएचओ रमनदीप ने पीड़ित सरबजीत लाल पर ही झूठा क्रॉस केस दर्ज कर दिया, ताकि पीड़ित को हमलावर के साथ समझौते के लिए मजबूर किया जा सके। पुलिस से इंसाफ मिलने की बजाय अब उलटा पीड़ित सरबजीत लाल खुद पर दर्ज झूठे केस को रद करवाने के लिए पिछले सवा साल से थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन करतारपुर पुलिस की ओर से पीड़ित पर दर्ज झूठा केस इसलिए रद नहीं किया जा रहा, ताकि वह उस पर हमला करने वाले के साथ समझौता कर ले। बसपा नेता ने कहा कि हलका करतारपुर में खासतौर पर थाना करतारपुर में सत्ताधारी पक्ष से संबंध ना रखने वाले लोगों की सेवाएं बंद करने का काम किया जा रहा है और छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें थाना प्रभारी करतारपुर रमनदीप द्वारा रोजाना घुमाया जाता है। प्रशासन का काम लोगों को सेवाएं देना होता है, लेकिन यहां लोगों के काम करने में ही भेदभाव किया जा रहा है। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि इन सभी मामलों को कल 31 जुलाई को एसएसपी जालंधर देहाती के सामने उठाया जाएगा। आम लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए बसपा संघर्ष करेगी।

Views: 127

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167509