जालंधर में 10 लाख की रिश्वत मामले में CGST अधिकारी और CA के खिलाफ चार्जशीट पेश
खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में फंसे पंजाब के पांच युवक सुरक्षित अपने वतन भारत लौट आए हैं। लेबनान से सुरक्षित लौटने वाले युवकों में करम सिंह (पटियाला), दलबीर सिंह (जालंधर), हरजिंदर कुमार (जालंधर), जसप्रीत सिंह (पटियाला) और विचित्र सिंह (होशियारपुर) शामिल हैं। ये अमेरिका-ईरान तनाव के कारण लेबनान में बने अस्थिर हालातों के चलते ये युवक लंबे समय से वहां फंसे हुए थे और अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे थे।
गुरुद्वारा साहिब में हुई मुलाकात, शुरू हुई मदद
खालसा एड (भारत) के ट्रस्टी जसप्रीत सिंह दहिया ने बताया कि क्षेत्र में बढ़े तनाव के कारण पंजाब के ये युवक गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे थे। हालात लगातार बिगड़ने के कारण उनके लिए सुरक्षित रूप से भारत लौटना मुश्किल हो गया था। खालसा एड के प्रमुख रवि सिंह लेबनान में राहत और मानवता सेवा कार्यों के दौरान बेख्त स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे।
वहीं उनकी मुलाकात इन युवकों से हुई। युवकों ने अपने वतन लौटने में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद खालसा एड ने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर उठाया।
भारतीय दूतावास और सरकार के सहयोग से हुई वापसी
जसप्रीत सिंह दाहिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने भारत सरकार के पूर्व विदेश सचिव और वर्तमान राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से संपर्क किया। उनके सहयोग से भारत सरकार और बेरूत स्थित भारतीय दूतावास के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पांचों युवकों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित की गई।
पीड़ित परिवारों ने जताया आभार
भारत लौटने के बाद युवकों और उनके परिवारों ने खालसा एड, रवि सिंह, जसप्रीत सिंह दाहिया, बेरूत स्थित भारतीय दूतावास और तरनजीत सिंह संधू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर किए गए प्रयासों और लगातार सहयोग के कारण ही वे सुरक्षित अपने परिवारों तक पहुंच सके।
मानवता की सेवा कर रही खालसा एड
जसप्रीत सिंह दाहिया ने कहा कि खालसा एड का उद्देश्य केवल राहत सामग्री पहुंचाना नहीं, बल्कि संकट में फंसे लोगों को सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद देना भी है। उन्होंने बताया कि संस्था वर्तमान में 50 से अधिक देशों में प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध जैसी परिस्थितियों, बाढ़, भूकंप और अन्य संकटों के दौरान बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा कर रही है।
पंजाब में भी चल रही हैं कई परियोजनाएं
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सेवा कार्यों के साथ-साथ खालसा एड पंजाब में भी कई दीर्घकालिक पुनर्वास और विकास परियोजनाएं चला रही है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए पक्के मकानों का निर्माण, कृषि सहायता और बाढ़ नियंत्रण से
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!