Thu, 30 Jul 2026
Post Details

श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी  ( रजि ) की दूसरी बैठक संपन्न ।

35 वाँ  दशहरा पर्व साईं दास स्कूल पटेल चौक के मैदान में बहुत ही हर्षोल्लास से मनानेगी।

जालंधर आज तिथी सितंबर (सोनू भाई) : श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी  ( रजि ) की दूसरी बैठक बीते बुधवार को आजीवन प्रधान तरसेम कपूर की अध्यक्षता में प्राचीन मंदिर लाहोरिया में सम्पन्न हुई।  सभा का शुभारम्भ श्री हनुमान चालीसा तथा प्रभु राम के भजनो का गुणगान करके किया गया । इस बैठक में  श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की तरफ से इस वर्ष 35 वाँ वा दशहरा पर्व साईं दास स्कूल पटेल चौक के मैदान में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाने हेतु जरुरी प्रबंध के विषय में चर्चा की गयी। सभी सदस्यों ने दशहरा पर्व को भव्य तथा और अधिक विशाल करने के लिए अपने अपने सुझाव दिए।
शोभा यात्रा इंचार्ज , नाथू राम , मनीष जैन , पवन कपूर गोरा , जोगिन्दर पाल पिंकी , सुभाष नैय्यर ने शोभा यात्रा हेतु जरुरी सुझाव देते हुए पिछले वर्ष से और अधिक भव्य  शोभा यात्रा निकलने की जिम्मेदारी ली तथा साथ ही साईं दास स्कूल ग्राउंड की सारी तैयारियों तथा इंतजाम का जिम्मा ग्राउंड इंचार्ज राजीव वालिया , राज कुमार शर्मा , इंदरजीत शर्मा , विजय शाही , विनोद गुप्ता द्वारा किया जयेगा। मैदान में आतिशबाजी का तथा राम रावण युद्ध का कार्यक्रम देखने योग्य होगा।  बैठक में महासचिव गोपाल गुप्ता (पेठे वाले), कोषाध्यक्ष धर्मपाल अरोड़ा , विपन शर्मा, नरेश विज ,करण सहगल , परवीन हांडा , वरिंदर शर्मा गुड्डू , अमित संघा, चंद्र मोहन ढींगरा , राज कुमार शर्मा , विक्की ढल्ल , विपन आनंद , मनीष जैन , सुभाष नैय्यर , नन्द पहलवान , संजीव जज, दीपक अरोड़ा , विनोद अग्रवाल , विजय मरवाहा मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186741