Thu, 30 Jul 2026
Post Details

समय बहुत बलवान है बड़े-बड़े को तोड़ देता है।

तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियाँ, वही अर्जुन वही बाण।।


गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, समय बड़ा बलवान होता है, वो समय ही है जो व्यक्ति को छोटा या बड़ा बनाता है। जैसे एक बार जब महान धनुर्धर अर्जुन का समय ख़राब हुआ तो वह भीलों के हमले से गोपियों की रक्षा नहीं कर पाए।

गलत निर्णय राजा सहित संपूर्ण राष्ट्र विनाश करता है

एकं हन्यान्न वा
 हन्यादिषुर्मुक्तो धनुष्मता। 
बुद्धिर्बुद्धिमतोत्सृष्टा हन्याद् राष्ट्रम सराजकम् ॥

 कोई धनुर्धर जब बाण छोड़ता है तो सकता है कि वह बाण किसी को मार दे या न भी मारे, लेकिन जब 
एक बुद्धिमान कोई गलत निर्णय लेता है तो उससे राजा सहित संपूर्ण राष्ट्र का विनाश हो सकता है ।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186772