Thu, 30 Jul 2026
Post Details

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कमल विहार  शिवपुरी में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन 

भगवान भोलेनाथ की कृपा से सारे संसार की मनोकामनाएं होती है पूरी-राकेश राठौर 

जालंधर  9 मार्च (सोनू बाई) :  कमल विहार शिवपुरी में शिव भक्तो के परिवार द्वारा आज महा शिवरात्रि के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशाल भंडारे का शुभारंभ जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,पार्षद पति हरपाल सिंह मिंटू, होशियार लाल, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, नितिन बहरोल, गुरसेवक सिंह,मोहिंदर पाल, यश पाल, हेमंत पाठक,सुखविन्दर सिंह,सुनील कुमार, ने भी भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई इस मौके पर राकेश राठौर ने कहा कि जो भक्त भगवान शिव को सच्चे मन से याद करके उनकी आराधना करते हैं भगवान भोलेनाथ उन सब की मनोकामनाएं जरूर पूरी करते हैं उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ सारे विश्व के पालनहार हैं और उनकी कृपा व आशीर्वाद से किसी को जीवन में भी कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186710