Sun, 14 Jun 2026
Post Details

यात्रा

 

कभी सोच की राहों पे,
कभी ख्वाबों के सफ़र में,
मन चलता जाता है चुपके-चुपके,
ना कोई ठिकाना, ना कोई रास्ता।

कभी अंधेरों में खो जाता,
कभी उम्मीदों की किरण से टकराता,
मन की यात्रा है ऐसी,
जो खुद को ढूँढते-ढूँढते सदा चलती जाती है।

अचानक कभी , बस एक पल आता है,
जहाँ सफर ही मंज़िल बन जाता है,
और अहसास होता है—
यही तो सच्ची यात्रा थी।


*कंचन "श्रुता"*

Views: 230

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166586