जालंधर में 10 लाख की रिश्वत मामले में CGST अधिकारी और CA के खिलाफ चार्जशीट पेश
*महिला कांग्रेस ने 33% आरक्षण की मांग को लेकर किया राजभवन का घेराव*
*पटना. शनिवार, 29 मार्च (सोनू वाई) : राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग बिहार कांग्रेस ने प्रैस जारी विज्ञप्ति में बताया कि बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के द्वारा आज 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर राजभवन का घेराव करने पहुंची।
घेराव का नेतृत्व प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ शरवत जहां फातिमा ने किया। घेराव करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार से महिलाओं के उचित प्रतिनिधित्व की मांग करती है। केंद्र की भाजपा सरकार महिला विरोधी है और महिलाओं के 33% आरक्षण पर कुंडली मारकर बैठी है। इसपर अविलंब आरक्षण का प्रावधान करने की आवश्यकता है और महिलाओं को देश के सदन में उचित प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ महिला कांग्रेस की नेत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!