Wed, 17 Jun 2026
Post Details

एक वह जालंधर जहां पर अमीर और पहुंच रखने वाले लोग रहते हैं, एक वह जालंधर जहां पर मेहनतकश लोग रहते हैं : डा.शशिकांत

यहां हैं दो जालंधर हैं ?

एक वह जालंधर जहां पर अमीर और पहुंच रखने वाले लोग रहते हैं,

दूसरा वह जालंधर जहां पर मेहनतकश और जिनकी परेशानियों की तरफ पहले कभी तकरीबन 15 साल से किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया
दो जालंधर सामने आए- डा.शशिकांत

जालंधर आज तिथि 10 अप्रैल (सोनू) : वैसे तो सारे जालंधर शहर में खास तौर पर हल्का जालंधर कैंट में लगभग 15 साल से देखते आ रहे हैं की यहां दो जालंधर हैं। एक वह जालंधर जहां पर अमीर और पहुंच रखने वाले लोग रहते हैं, एक वह जालंधर जहां पर मेहनतकश और जिनकी परेशानियों की तरफ पहले कभी तकरीबन 15 साल से किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया वह रहते हैं। आम जनता को जालंधर कॉरपोरेशन के मेयर श्री विनीत धीर जी से बहुत उम्मीद है कि वे आम जनता की परेशानियों की जरूर सुद्ध बुद्ध लेंगे जो तकरीबन 15 साल से परेशानियां झेल रहे हैं।
अगर केवल खास लोगों की ही  अब भी सुनवाई होती रही तो आम जनता मजबूरन यह मान लेगी कि वह दूसरी श्रेणी के भारतीय हैं और असल आजा़दी अभी लेनी बाकी है, जहां कोई भेदभाव ना हो, कोई भी किसी भी कारणवश भेदभाव का शिकार ना हो रहा हो और जहां आखिरी पंगती में खड़े आखिरी मनुष्य की आंखों से भी आंसू पोंचने की व्यवस्था हो।

Views: 226

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167515