Wed, 17 Jun 2026
Post Details

रमन अरोड़ा मामले मे केवल नगर निगम नहीं भगवंत मान जी भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की जाँच भी करवाओ-अशोक सरीन हिक्की*

*युद्ध नशे विरोध मुहिम को ख़राब करने वाले लंबी सूची पुलिस अधिकारियों की काली भेड़ों की भी निकलेगी* 

जालंधर 25 मई (सोनू) : नगर निगम के ए.टी.पी मामले मे आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्ट नेताओं के साथ केवल निगम अधिकारियों की मिलीभगत नहीं है।क्यूंकि लंबे समय से केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत के आते थानों मे तैनात रहे पुलिस विभाग के एस.एच.ओ समेत कुछ पुलिस अधिकारियों ने भी अपने राजनैतिक आकाओ के साथ मिलकर निजी स्वार्थों को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरोध मुहिम को भी पूरी तरह ख़राब किया है।उसी तरह से काम कर जबरी वसूली कर नशों का कारोबार पुलिस विभाग की काली भेड़े जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की कारगुज़ारी पर ठेस पहुँचा रहे है।क्युकी जालंधर के दो चार एस.एच.ओ इस तरह से अवैध कारोबारियों से जुड़े हुए है।जो खुद नशा तस्करों को अपने इलाके में सरक्षण देकर मोटी वसूली कर अवैध कारोबार चलवा रहे है।क्युकी रामा मंडी थाने मे तैनाती के दौरान जिस तरह वसूली यह भ्रष्ट अधिकारी कर रहे थे।अब उसी तरह अलग थानों मे जाकर भी वो अधिकारी अपने इलाको मे पुलिस की वर्दी का नाजायज लाभ उठाकर वसूली करने पर लगे हुए है।इतना ही नही महीने लेने वाली कारगुजारी को बेख़ौफ़ होकर लागू कर पंजाब सरकार की युद्ध नशे विरोध मुहिम की आढ़ मे खूब कमाई कर रहे है।जिन्होंने निजी रूप से तीन चार नौजवानों को अपने-अपने इलाकों मे तैनात कर दिया है।जो पहले खुद पुलिस रेड करवा रहे उसके बाद पैसों की सैटिंग का खेल चलाकर ईमानदार पुलिस अधिकारियों की कारगुजारी को भी ख़राब कर पुलिस के अक्स को ख़राब कर जनता मे पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ मुहिम पर धक्केशाही की मोहर लगाने का काम कर रहे है।इस मामले को लेकर भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने कहा इस मामले मे डी.जी.पी पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री तक भ्रष्ट अधिकारियों एवं उनके प्राइवेट पुलिस के दलालो की जानकारी लिखित रूप मे भेजी जा रही है।सरीन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील कर कहा लोकहित मे विजिलेंस विभाग समेत खुफिया विभाग से पिछले लंबे समय से केंद्रीय विधानसभा मे तैनात अधिकारियों की तैनाती के दौरान दर्ज हुए मामलो मे नामजद लोगो की सूची और बेगुनाह किए गए लोगो की भूमिका की भी जाँच हो ताकि नाजायज तरीक़े से नामजद लोगो को इंसाफ़ मिले और नई जगह तैनात होकर भ्रष्ट अधिकारी लोगो को अपने स्वार्थों के लिए गलत तरीके से फ़सा कर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ ना कर सके।

*कैप्शन-भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) का फाइल फोटो* ।

Views: 100

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167509