Wed, 17 Jun 2026
Post Details

राजनीतिक जुमलों और अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर बिना सवालों के जवाब दिए चले गए पीएम मोदी : राजेश राम

*पीएम के झूठे वादों और फरेबी जुमलों में नहीं आने वाला है बिहार: राजेश राम*

*पटना. शुक्रवार, 30 मई, 2025 (सोनू) :प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस के साथियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को "फेल पॉलिटिकल टूर" करार दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आधे अधूरे कार्यों का उद्घाटन करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही योजना का पांच से छह बार घोषणा करते हैं और दो तीन बार शिलान्यास करके बिहार से चले जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पटना की सड़कों पर रोड शो करने से पहले पटना की सड़कों पर तिरंगे लगाएं गए लेकिन वो तिरंगे कहीं जदयू के झंडे के नीचे लगे मिले तो कहीं नालियों के ऊपर जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। एयरपोर्ट के पास पेड़ों को काट दिया गया तो वहीं टूटी फुटपाथ को रंग रोगन से ठोस दिखाने का प्रयास किया गया। सड़कों पर जिस तरीके से सेना के शौर्य को कम करके प्रधानमंत्री ने केवल अपनी तस्वीरें लगवाई वो बताने के लिए काफी है कि उन्होंने सेना का भी अपमान किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार आगमन से पूर्व मैंने स्वयं संवाददाता सम्मेलन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल किए थे लेकिन उन सवालों का जवाब भी अनुत्तरित रह गया और महागठबंधन के सवालों का भी वें जवाब नहीं दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहाबाद में जिस विक्रमगंज में सभा स्थल का चयन किया था वो बाबू कुंवर सिंह की भूमि है और वहां वें सेना का मनोबल तोड़ने वाले अपने कृत्य अमेरिकी दबाव में किए गए सीजफायर पर कोई बयान नहीं दिया। कम से कम अमेरिकी राष्ट्रपति के आठ बार मध्यस्थता वाले बयान का ही विरोध कर देते लेकिन वें वो भी नहीं कर सकें। शाहाबाद से इनका सूपड़ा साफ हो चुका है इसलिए हताश निराश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अंतिम कोशिश किए जो कि फेल रहा और सरकारी व्यवस्था पर भीड़ बुलाने की उनकी कवायद भी फेल हो गई। सेना के मनोबल को तोड़ने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शाहाबाद की वीर भूमि में भीड़ इसीलिए नहीं जुटी क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि भाषणों में जो वीरता की बात करते हैं जरूरत आने पर राष्ट्र की अस्मिता को अमेरिका के दबाव में गिरवी रख देते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुमलों में बिहार की जनता नहीं आने वाली है और इस बार के चुनावों में उनको बैरंग बिहार के सभी इलाके से उनको भेजेगी क्योंकि इनके झूठे वादों और फरेबी जुमलों में अब कोई आने वाला नहीं है।

राजेश राठौड़ 
चेयरमैन, मीडिया विभाग 
बिहार कांग्रेस

Views: 70

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167509