Wed, 17 Jun 2026
Post Details

एनडीए के डबल इंजन की सरकार में दलित,अति पिछड़ा, पिछड़ा होना गुनाह है: कृष्णा अल्लावारु*

*पटना. सोमवार 2 जून (सोनू) :आज दिनांक 2 जून को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर में बलात्कार पीड़ित बच्ची की इलाज के अभाव में पीएमसीएच में हुई मृत्यु के विरोध में हल्लाबोल मार्च राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में निकाला।
 
इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए श्री उदय भानु चिब ने कहा कि एक ओर नीतीश कुमार ख़ुद को सुशासन कुमार कहते हैं और ठीक उनके नाक के नीचे दलित,महिलाओं का शोषण हो रहा है जिससे  यह उजागर होता है कि बिहार में दलित पिछड़े वर्ग की बहन बेटियां भी अब इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं।डबल इंजन के सरकार में न हीं अपराध पर नियंत्रण है और न हीं भ्रष्टाचार पर । साथ में उन्होंने कहा कि गैर जिम्मेदार नीतीश-भाजपा सरकार ने सरकारी कुव्यवस्था के कारण दलित नौ वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को मौत के मुंह में धकेल दिया। 
 
प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि कुढ़नी रेप पीड़िता के मौत ने बिहार सरकार का वीभत्स रूप दिखाया है और साथ में कहा की डबल इंजन की लाचार सरकार में दलित पिछड़ों को न सुरक्षा मिलेगी, न इलाज मिलेगा और न ही न्याय और भाजपा समर्थित सरकार से प्रश्न किया कि क्या बिहार में दलित अति पिछड़ा, पिछड़ा पैदा होना क्या गुनाह हो गया? 
 
 प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आक्रोश जताया कि दलितों की स्थिति राज्य में लगातार बद से बदतर होती चली जा रही है जिसकी जवाबदेही केवल फोटो के लिए पांव धोने से नहीं बेहतर होगी, कानून का राज समाप्त हो चुका है।
 
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने बोलते हुए कहा कि हम यहीं नहीं रुकेंगे,कल पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उसका दुःख साझा करेंगे। पीड़ित परिवार की लड़ाई हम आगे भी जारी रखेंगे जबतक न्याय न मिल जाए। 
 
हल्लाबोल मार्च में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रभारी सम्राट केसरी जैना, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, राष्ट्रीय सचिव श्रीकृष्ण हरि, कुमार रोहित उर्फ रिशू, मुदस्सीर शम्स, राजेश राठौड़, बंटी चैधरी,  ज्ञान रंजन, डा0 संजय यादव, खुशबू रीता सिंह, दौलत इमाम, विशाल यादव, पूनम यादव, अमित सिकन्दर, सोनू ठाकुर, निशांत सिंह, बिट्टू यादव, मुकुल यादव, आशुतोष शर्मा, अशोक गगन, आदित्य पासवान,साधना रजक, चैधरी चरण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
 
*शिव प्रकाश गरीब दास*
*अध्यक्ष* 
*बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस*
 

Views: 68

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167501