Thu, 30 Jul 2026
Post Details

कुलदीप धालीवाल की कैबिनेट से छुट्टी! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब सरकार आज कैबिनेट का विस्तार कर रही है। पर इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि NRI मंत्री कुलदीप धालीवाल की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है। कुलदीप धालीवाल ने मंत्रीपद से इस्तीफा भी दे दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

संजीव अरोड़ा को दिया गया मंत्रालय
NRI मंत्री कुलदीप धालीवाल की पंजाब सरकार ने कैबिनेट से छुट्टी कर दी है। उनकी जगह अब संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, NRI मंत्री बनाया गया है। आप के नए विधायक संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री बना दिया है। पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें शपथ दिलाई। संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार के 17वें मंत्री के रूप में शपथ ली है। संजीव अरोड़ा ने 10 हजार से अधिक वोटों से लुधियाना उपचुनाव जीता था।

संजीव अरोड़ा को मिले 35 हजार से ज्यादा वोट
आपको बता दें कि लुधियाना उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले हैं। उन्होंने 10,637 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू रहे जिन्हें 24,542 वोट मिले, जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले हैं। जबकि अकाली दल के परउपकार घुम्मण को 8,203 वोट मिले और वह चौथे नंबर पर रहे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186619