Sat, 13 Jun 2026
Post Details

 पंजाब में इन शहरों में बाढ़ जैसे हालात, सुखना लेक जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

ख़बरिस्तान नेटवर्क, चंडीगढ़ : पंजाब में कल से ही कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। पटियाला में डीसी की तरफ से बाढ़ को लेकर ऑर्डर जारी किए गए हैं। वहीं बारिश के कारण मोहाली-चंडीगढ़ में सड़कें पानी से लबा-लब भरी हुई हैं। सुखना लेक का भी जल स्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन इसे लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है।

पटियाला में बाढ़ जैसे हालात

पटियाला की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जिले में बाढ़ के खतरे को देखते हुए बड़ी नदी के साथ के इलाके को खाली करवाने के आदेश दिए हैं। इन जारी आदेशों में कहा गया है कि कार्यकारी इंजीनियर ड्रेनेज पटियाला के अनुसार कुछ समय में बड़ी नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर होने की संभावना है। इसलिए बड़ी नदी से सटे इलाके को…
[16:58, 09/07/2023] Balraj Thakur: शिमला में भारी बारिश के बीच ढहा मकान, 3 की मौत, इतने घायल

भूस्खलन से 30 कॉलेज स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला

हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट

ख़बरिस्तान नेटवर्क, शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को हुई भारी बारिश से एक घर ढह जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शिमला के कोटगढ़ गांव में रविवार सुबह हुई। बचाव अभियान के बाद पीड़ितों को मलबे से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा, मृतकों की पहचान अनिल, किरण और स्वप्निल के रूप में हुई है, और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।

अचानक बाढ़ से ब्लॉक हाई-वे और स्टेट हाई-वे ब्लॉक

इससे पहले रविवार तड़के ग्राम्फू गांव और छोटा धर्रा में अचानक बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हिमाचल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र लाहौल स्पीति ने AEC BRO 94 RCC, NH 505 (सुमदो काजा-ग्रामफू) पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटना की जानकारी दी, जो ग्रामफू से छोटा धर्रा के बीच अलग-अलग जगहों पर ब्लॉक है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (HPSEOC) ने जानकारी दी।

30 कॉलेज स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला

हिमाचल प्रदेश SEOC ने कहा कि भूस्खलन की वजह से सड़क पर गिरे 30 कॉलेज के स्टूडेंट्स को सुरक्षित बचाया गया है। बता दें कि 30 स्टूडेंट्स का एक ग्रुप भावना ट्रैवलर्स (2 ट्रैवलर्स वाहन) पर स्पीति से मनाली तक यात्रा कर रहा था। वह सड़क ब्लॉक होने के कारण फंस गए थे। सभी 30 कॉलेज स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम ठीक ठाक होने पर मलबा साफ करने के लिए लोगों और संसाधनों को तैनात किया जाएगा।

सात जिलों के लिए रेड अलर्ट किया गया था जारी, स्टेट हाई-वे ब्लॉक

इससे पहले गुरुवार को, भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कहर बरपाया, जिसमें कुल्लू जिले में भूस्खलन के बाद मलबे के नीचे दो महिलाएं जिंदा दफन हो गईं, जबकि दुकानें और वाहन बह गए और अन्य स्थानों पर बाढ़ से स्टेट हाई-वे ब्लॉक हो गए। राज्य में भारी बारिश जारी रहने से भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट और अगले 48 घंटों के लिए तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

IMD ने राज्य में अचानक बाढ़, भूस्खलन के लिए भी अलर्ट जारी किया है। IMD हिमाचल प्रदेश के डिप्टी ने कहा, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि लाहौल और स्पीति जिलों के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया था।

Views: 16

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 166507