Wed, 17 Jun 2026
Post Details

एक साल से आम आदमी पार्टी के वफादार सिपाही के रुप में कर रहे हैं काम आगे भी इसी तरह करते रहेंगे काम : जगदीश समराय 

पार्षद जगदीश समराय और अपनी पत्नी आशा रानी समराय ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 1 साल  होने पर पार्टी और जनता के करवाए काम ।

जालंधर 6 जुलाई (सोनू) : पिछले एक साल से आम आदमी पार्टी में शामिल होकर एक वफादार पार्टी वर्कर की भूमिका निभा रहे पूर्व डायरेक्टर पंजाब स्टेट सीड्स कारपोरेशन पंजाब सरकार और पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने आज प्रैस वार्ता दौरान बताया कि 
मैं और मेरी पत्नी आशा रानी समराय वार्ड नं 61 के इंचार्ज को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए 1 साल हो गया है। हमने आम आदमी पार्टी के प्रति पूरी वफादारी,ईमानदारी पूरी तन देही के साथ कार्य कर रहे हैं और पार्टी की तरफ से लगाई हर ड्यूटी  को पूरे समर्पण के साथ निभाया है फिर वह चाहे जालंधर  वेस्ट के उपचुनाव, होशियारपुर के चब्बेवाल विधानसभा  के उपचुनाव हो यां हरियाणा विधानसभा में नीलोखेड़ी विधानसभा के साथ साथ दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा लगाई हर जिम्मेदारी और ड्यूटी को बाखूबी निभाया है। 
वहीं अभी ताजा ताजा हुए लुधियाना पश्चिमी के उप चुनाव में पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को पूरी तन देही के साथ निभाया है।
 समराय ने आगे बताया कि जालंधर वेस्ट के विधायक तथा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत जी के दिशा निर्देशों पर और उनके साथ ही नार्थ हलके के इंचार्ज दिनेश ढल,जालंधर छावनी हल्का के इंचार्ज और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की चेयरपर्सन श्रीमती राजविंदर कौर थिआरा, जालंधर केंद्रीय हल्का के इंचार्ज नितिन कोहली, जालंधर शहर के मेयर विनीत धीर, आम आदमी पार्टी के प्रधान और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमेन अमृतपाल सिंह और आम पार्टी के सीनियर नेताओं की अगुवाई में हम पार्टी  के कार्यों  के इलावा अपने शहर और वार्ड नंबर 61 में सभी वर्ग के लोगों की हर समस्या को तुरंत हल करवा रहे हैं, उन्होंने कहा कि आगे भी पार्टी की तरफ से जो भी ड्यूटी लगाई जाएगी उसको पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। 

पार्टी नितियों का जोर-शोर से कर है है प्रचार प्रसार 

पंजाब सरकार की ओर से  पंजाबियों के उत्थान के लिए शुरू किए गए कार्यक्रमों जैसे कि नशा मुक्ति प्रोग्राम, शिक्षा क्रांति प्रोग्राम, योगा पाठशाला, कर्ज माफी प्रोग्राम्स, और सामाजिक सुरक्षा प्रोग्राम के तहत  बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन,अंगहीन पेंशन, दिव्यांग और सभी स्कीम पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम,  शगुन स्कीम के कार्यक्रमों के कैंप अपने वार्ड में लगाते रहते हैं ताकि पंजाब सरकार की ओर से जितनी भी सरकारी योजनाएं चल रही है, हम प्रयास करते हैं कि उनका पूरा लाभ आम जनता को प्राप्त हो।

Views: 307

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 167486