Thu, 30 Jul 2026
Post Details

ऐसे मां-बाप किसी बच्चे को भी न मिलें, 7 साल के बच्चे को गोल्ड टेंपल में छोड़ गया परिवार, देखें Video 

आज के समय में मां-बाप बच्चे के पाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। पर अमृतसर से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक परिवार ने 7 साल के बच्चे को गोल्डन टेंपल में छोड़कर चला गया। यह घटना बीते दिन रविवार है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक परिवार गोल्डन टेंपल के द्वार पर पहुंचता है। इस दौरान उनके साथ बच्चा भी मौजूद रहता। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह बिना परिक्रमा किए ही चले जाते हैं। जब सुरक्षा में तैनात सेवादारों की बच्चे पर नज़र पड़ी तो उसके घर का पता पूछा।

पर बच्चा काफी ज्यादा घबराया हुआ था और सवालों का जवाब भी नहीं दे पा रहा था। जिसके बाद प्रशासन ने बच्चे को अमृतसर के पिंगलवाड़ा के सौंप दिया। क्योंकि पिंगलवाड़ा में बेसहारा और असहाय बच्चों को पाला जाता है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186643