BREAKING : असम में वायुसेना स्टेशन पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ सैन्य विमान
जालंधर के शाहकोट में पुलिस स्टेशन के पास से कबड्डी खिलाड़ी का शव मिला है। शव मिलने के बाद पूरे हड़कंप मच गया है। क्योंकि शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है और उसमें बदबू आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन के पास छत पर शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान गुरभेज सिंह के रूप में हुई है जो शाहकोट के बाजवां कलां का रहने वाला था।
परिजनों के मुताबिक गुरभेज कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी थी और वह पिछले कुछ समय से चाय-पानी पिलाने का काम करता था। शुक्रवार को भी रोज की तरह गुरभेज थाने गया था, लेकिन उसके बाद से वह लौटा नहीं। हमने उसे जगह-जगह तलाशा भी, फिर भी वह हमें कहीं नहीं मिला। 3 दिन तक पुलिस थाने के कर्मचारियों को भी उसकी कोई खबर नहीं मिली।
रविवार रात को अचानक जब पुलिस स्टेशन में तेज बदबू आने लगी तो पुलिसकर्मी छत पर बने कमरे में पहुंचे। जहां देखकर वह हैरान रह गए, क्योंकि गुरभेज सिंह का शव वहां पर था। शव तीन दिन पुराना और उसमें से काफी बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया। गुरभेज की अंतिम संस्कार में पूरा गांव और पुलिस वाले इक्ट्ठा हुए।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मौत किसी जहरीली कीड़े या फिर किसी चीज के काटने के कारण हुई है। क्योंकि गुरभेज एक अच्छा खिलाड़ी और बॉडी बिल्डर था। जिसे हम काफी मदद करते थे, भेजा अच्छा खिलाड़ी था। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर क्लियर होगा।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!