Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर में बैंकों में नहीं होगा कोई काम, बैंक यूनियन ने की हड़ताल

जालंधर में बैंक यूनियन की तरफ से हड़ताल की जा रही है। जिस कारण आज शहर में सभी बैंकों में काम नहीं होगा। काम न होने के कारण लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। बता दें कि बैंक यूनियन केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर यह हड़ताल कर रही है। बैंक यूनियन का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे भी हड़ताल की जाएगी।

ओल्ड पेंशन को शुरु किया जाए - बैंक यूनियन
बैंक यूनियन का कहना है कि सरकार बैंकों में नई भर्तियां नहीं कर रही है, जिस कारण प्रमोशन भी नहीं हो रहा है। सरकार को बैंकों में नई भर्तियां करनी चाहिए। वहीं 2010 के बाद से बैंक में काम कर रहे हैं, उन्हें ओल्ड पेंशन नहीं दी जा रही है। उन्हें एनपीएस दिया जा रहा है। 

सरकार बैंकों को प्राइवेट कर रही 
बैंक यूनियन का कहना है कि सरकार जो नीतियां ला रही है, हम उसका विरोध करते हैं। केंद्र सरकार बैंकों को प्राइवेट करने की कोशिश कर रही है और उनके शेयर को भी बेच रही है। वहीं एनपीए लाकर सरकार बड़े बिजनेसमैन को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसलिए हमारी मांगों को सरकार पूरा करें, नहीं तो आने वाले दिन में हड़ताल बढ़ाई जाएगी।

बस यूनियन ने भी की है हड़ताल 
आपको बता दें कि सरकार बसों के कच्चे मुलाजिमों ने भी हड़ताल की हुई है। बस यूनियन का कहना है कि 3 साल हो गए हैं पर अभी तक उनकी मांगे मानी नहीं गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग भी हुई, ट्रांसपोर्ट मंत्रियों को लैटर भी लिखा गया। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण 9 से 11 जुलाई तक हड़ताल की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186660