Sat, 20 Jun 2026
Post Details

सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, पंजाब में 3 दिन नहीं चलेंगी पीआरटीसी व रोडवेज की बसें बैंक और डाकघर भी रहेंगे बंद

सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, पंजाब में 3 दिन नहीं चलेंगी पीआरटीसी व रोडवेज की बसें

बैंक और डाकघर भी रहेंगे बंद

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसों के पहिये बुधवार से थम जाएंगे। पीआरटीसी-पनबस कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन ने नौ से 11 जुलाई तक हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। इसी तरह बैंकिंग और डाक सेवाएं नौ जुलाई को बंद रहेंगी।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पंजाब प्रधान बलविंदर सिंह राठ और पीआरटीसी यूनियन के प्रधान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि रात 12 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। जो बसें इससे पहले चली हैं, वो अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी और हड़ताल में शामिल होंगी।

हड़ताल के दौरान स्थानीय रूट के साथ-साथ दूसरे राज्यों में जाने वाली सामान्य व वॉल्वो बसों की सेवाएं भी ठप रहेंगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

जालंधर डिपो के पास 100 से अधिक बसों का फ्लीट है और 80 से अधिक रूट यहां से रोजाना चलते हैं। हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

पीआरटीसी व रोडवेज में आउटसोर्स के जरिये कर्मचारियों को रखने का सिलसिला बंद किया जाए। इसकी जगह सरकार कांट्रैक्ट पर नियुक्ति करे और उनका सेवाकाल कम से कम दस वर्ष करे। अभी कर्मचारियों को वेतन देने में जो विसंगतियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर किया जाए। अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Views: 157

Comments & Discussions

Be the first to comment on this article!



Latest News

Number of Visitors - 168029