आपकी थाली भी बन सकती है खतरा! पंजाब में फ्रोजन मटर खाने के बाद परिवार पर टूटा कहर
पंजाब के तरनतारन से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मटर की सब्जी खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार पड़ गए। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बाजार से खरीदा था फ्रोजन मटर
मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह ने तरनतारन की एक दुकान से फ्रोजन मटर का पैकेट खरीदा था। मंगलवार रात परिवार ने उन्हीं मटरों की सब्जी तैयार कर भोजन किया। खाना खाने के कुछ समय बाद परिवार के कर्मचारी जगतार सिंह उर्फ जग्गी ने पेट दर्द की शिकायत की।
जगतार सिंह की हालत तेजी से खराब होने लगी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी पेट दर्द, बेचैनी और अस्वस्थता महसूस होने लगी। हालात बिगड़ते देख सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जगतार सिंह जग्गी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलबाग सिंह, उनकी पत्नी और दोनों बहुओं का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है और उनकी निगरानी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!