जालंधर में नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, एक महिला गंभीर रूप से जख्मी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक गुरुद्वारे के भीतर हुई गोलीबारी में सिख केयरटेकर दंपती की हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार को मरदान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। मृतकों की पहचान जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती के रूप में हुई है। दोनों गुरुद्वारे की देखरेख और सेवा से जुड़े हुए थे।
गुरुद्वारे के भीतर घुसकर की गई अंधाधुंध फायरिंग
पुलिस के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब दंपती गुरुद्वारे में सेवा कार्य कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हुए और उन्होंने दंपती पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज गायब होने से बढ़ा संदेह
हमले के बाद गुरुद्वारे के CCTV फुटेज भी गायब बताए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय सिख नेताओं ने गंभीर सवाल उठाए हैं। फुटेज के गायब होने से जांच एजेंसियों का संदेह और गहरा गया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश तो नहीं की।
टारगेट किलिंग के एंगल से जांच
मरदान के जिला पुलिस अधिकारी मसदू अहमद ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस इस मामले को टारगेट किलिंग के एंगल से भी देख रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!