चंडीगढ़ मर्डर केस के आरोपियों का, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को चंडीगढ़ लाते समय पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोप है कि दोनों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें गोली मारकर दोबारा काबू कर लिया।
सेक्टर-25 के जंगल क्षेत्र के पास हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के सेक्टर-25 स्थित जंगल क्षेत्र के पास हुई। सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन की कमान ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल के नेतृत्व में संभाली गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सन्नी मेहरा को दो गोलियां लगीं, जबकि दूसरे आरोपी आर्यन को एक गोली लगी। दोनों के पैरों में गोली लगने की जानकारी सामने आई है।
अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!