Thu, 30 Jul 2026
Post Details

लो जी हो गया छुट्टी का ऐलान! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने 14 जुलाई से 23 जुलाई तक 10 दिनों के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है। 

यह आदेश इन संस्थानों पर लागू होगा

12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल
सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय
तकनीकी और प्राविधिक संस्थान
सभी आंगनबाड़ी केंद्र

डीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक बाधा के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रा मार्गों को कुछ स्थानों पर बंद या डायवर्ट किया जा सकता है, जिससे आवाजाही में मुश्किल हो सकती है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186822