Thu, 30 Jul 2026
Post Details

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौ'त, गुजरात का रहने वाला था

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिपिनचंद्र राणा के रूप में हुई है, जो गुजरात का रहने वाला है। बिपिन की बालटाल की चढ़ाई करते समय अचानक सेहत खराब हो गई थी। जिस कारण मेडिकल कैंप में लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बिपिन बालटाल की तरफ जा रहा था। उसे पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसे दिल का दौर पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल कैंप में लेकर पहुंचे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की।

सीपीआआर देने की कोशिश के बावजूद भी उनके शरीर में कोई भी मूवमेंट नहीं हो रही थी। इसके बाद उन्हें होश में लाने के लिए दूसरे तरीके भी अपनाए गए। पर उन्हें होश में लाया नहीं जा सका, फिर इसीजी में फ्लैट लाइन दिखने लगी। जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186572