Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, लगातार मिल रही थी धमकियां

 

पंजाब के लुधियाना में भाजपा नेता नमन बंसल पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले नमन बंसल को थप्पड़ मारे, फिर उसके बाद पीठ पर दातर से हमला कर दिया। हमले के बाद वह मौके से भाग गए और दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को बताई जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि करीब साढ़े 10 बजे कुछ नौजवान एक व्यक्ति को मार रहे थे। उनके हाथ में तेजधार हथियार भी थे और उसी से उन्होंने हमला किया। जिसके बाद किसी तरह व्यक्ति वहां से भाग गया और अपनी जान बचाई। 

घायल नमन बंसल ने बताया कि वह भाजपा का यूथ उपप्रधान है। गोपाल नगर में उसकी दुकान है। पिछले 3 दिन से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जब मैं रात को दुकान से निकला तो कुछ युवकों ने मुझे घेरा और रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मेरा नाम पूछा और तेजधार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। मैंने किसी दुकान में घुस कर अपनी जान बचाई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714