Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने MLA पद से दिया इस्तीफा, छोड़ी राजनीति, लिखी यह पोस्ट

पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि दिल भारी है, पर मैंने सियासत छोड़ने का फैसला कर लिया है। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ है।

फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी
अनमोल गगन मान ने फेसबुक पर लिखा कि दिल भारी है, पर मैंने सियासत छोड़ने का फैसला कर लिया है। मेरे एमएलए के पद से स्पीकर साहब को दिया हुआ इस्तीफा मंजूर किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

2020 में राजनीति में की एंट्री
अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। अपना गायिका का प्रोफेशन छोड़ राजनीति में पूरा समय देना शुरू कर दिया था। इसके बाद चुनाव में अनमोल गगन मान को आप ने खरड़ से टिकट देकर उनपर भरोसा जताया, जिस पर वह खरी उतरीं। अनमोल गगन ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37718 वोटों के अंतर से हराया है। अनमोल गगन मान गिल को बड़े अंतर से हराकर विधानसभा में पहुंची थी। जिसके बाद उन्हें सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्री बनाया। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714