Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर की युवती से बस में दुष्कर्म, FIR दर्ज  जांच में जुटी पुलिस

जालंधर की युवती से बस में दुष्कर्म, FIR दर्ज 

जांच में जुटी पुलिस

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : एक नाबालिग लड़की के साथ स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान में हुई, लेकिन पीडि़ता के जालंधर निवासी होने के चलते राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को जालंधर पुलिस रेफर कर दिया है।

रिश्तेदारों से मिलने आई थी राजस्थान

बताया जा रहा है कि नाबालिग जून महीने में अपने रिश्तेदारों से मिलने राजस्थान गई थी। सात जुलाई को वह वहां से वापस जालंधर लौट रही थी। रास्ते में स्लीपर बस में उत्तर प्रदेश के बहराइच का निवासी युवक फेरू उसके साथ बैठा था।

राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज किया

पीड़िता ने बताया कि सफर के दौरान एक जगह बस थोड़ी देर के लिए रुकी और सवारियां नीचे उतर गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक ने उसे डरा-धमका कर बस में ही दुष्कर्म किया। लड़की ने जालंधर पहुंचने के बाद स्वजन को घटना की पूरी जानकारी दी। स्वजन की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186744