Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जाली मुख्तारनामा बना महिला से ठगे 18 लाख पढ़ें पूरी खबर 

जाली मुख्तारनामा बना महिला से ठगे 18 लाख

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) :थाना नंबर 7 के अंतर्गत एक महिला से फर्जी मुख्तारनामा बनाकर प्लाट बेचने के मामले में 18 लाख रुपये की ठगी की गई है। खुरला किंगरा की निवासी राजविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने मिठापुर के पास 5.5 मरले का एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट जैराम नामक व्यक्ति ने बेचा, जिसने खुद को नकोदर सुंदर नगर की निवासी मंजू खेड़ा का प्रतिनिधि बताकर मुख्तारनामा तैयार किया था।

राजविंदर के अनुसार, जैराम ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह मंजू खेड़ा की ओर से अधिकृत है और रजिस्ट्री से संबंधित सभी दस्तावेज भी दिखाए। लेकिन बाद में पता चला कि मुख्तारनामा पूरी तरह से फर्जी था, जिसमें किसी अन्य महिला की फोटो लगाकर जाली दस्तावेज तैयार किए गए थे। इसी आधार पर प्लाट की रजिस्ट्री करवाई गई और इसके बदले में 18 लाख रुपये लिए गए। पुलिस ने जांच के बाद बूटा पिंड के निवासी बलराम घारू और जैराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सात की पुलिस का कहना है कि यह सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला है और आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714