Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पंजाब में नहर में गिरी कार, पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालकर 11 लोगों को बाहर निकाला

पंजाब में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बठिंडा के सरहिंद नहर में गिर गई। कार में बच्चों समेत 11 लोग मौजूद थे। पर इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कार का शीशा तोड़कर सभी को नहर से निकाल लिया और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का ईलाज चल रहा है।

पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान
जैसे ही कार नहर में गिरी तो इस दौरान वहां पर पुलिसकर्मी मौजूद था। उसने अपनी जान को जोखिम में डालकर नहर में छलांग लगाई। जिसके बाद कार का शीशा तोड़ा और बारी बारी कर सभी को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी  का जन्मदिन था और उसने अपने जन्मदिन पर यह नेक काम किया।

वहीं इस मामले पर सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास कुल 11 लोग आए हैं। जिनमें से 5 बच्चे, 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। फिलहाल हम सभी की जांच कर रहे हैं और बच्चों को छोड़कर सभी ठीक हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186634