फगवाड़ा गेट से लेकर रेलवे रोड तक: 25 से 28 जून तक बंद रहेंगी जालंधर की ये 13 प्रमुख मार्केट्स
एक तरफ जहां पंजाब पुलिस ने राज्य में युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम छेड़ रखी है। तो वहीं दूसरी कुछ पुलिसकर्मी खुद नशे में लिप्त पाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी नशा कता हुआ दिखाई दे हा है। घटना की वीडियो भी सामने आई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मी नशा करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में पंजाब पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ रखकर उसके नीचे लाइटर जलाता और उस पेपर की मदद से मुंह से धुआं निकालता हुआ दिखाई दे रहा है।
आमतौर पर चिट्टा पीने वाले लोग ऐसा ही करते हैं। कर्मचारी वर्दी पहने हुए बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसके एक तरफ खड़ा होकर वीडियो बना रहा है। व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। इसके बाद वह बीड़ी पीने लगता है। जिम्मेदार चैनल होने के तहत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
वीडियो होने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिकर्मी के खिलाफ विभागी जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
Comments & Discussions
Be the first to comment on this article!