Thu, 30 Jul 2026
Post Details

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ पाकिस्तान से जुड़े चार तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन बरामद पढ़ें पूरी खबर

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

पाकिस्तान से जुड़े चार तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन बरामद

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पाकिस्तान स्थित तस्कर के साथ सीधा संपर्क रखने वाले चार मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत-पाक सीमा के पास अटारी क्षेत्र में की गई।

 

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने इस खेप को उस समय जब्त किया जब आरोपी इसे आगे पहुंचाने की तैयारी में थे। खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने रास्ते में ही इन्हें घेरकर धर दबोचा।

 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पीछे के पाकिस्तानी लिंक की तलाश और जांच की जा रही है।

 

पंजाब पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह पंजाब को ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती इलाकों में सख्त निगरानी और लगातार खुफिया अभियानों के जरिए ऐसे नेटवर्क्स को खत्म करने की मुहिम जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186745