Thu, 30 Jul 2026
Post Details

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ 6 लोगों की मौत की सूचना पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़

6 लोगों की मौ:त की सूचना

पढ़ें पूरी खबर 

 

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से मची भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने पुष्टि की कि मंदिर मार्ग पर अत्यधिक भीड़ के चलते भगदड़ मची और हादसे में छह लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि वे स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटना से श्रद्धालुओं में दहशत और शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186714