Thu, 30 Jul 2026
Post Details

कंबोडिया और थाईलैंड ने स्वीकार किया सीजफायर, जंग खत्म करने पर बनी सहमति

 

सीमा विवाद के चलते पिछले कई दिन से चल रही कंबोडिया और थाईलैंड के बीच आज जंग खत्म हो गई है। दोनों देशों ने सीजफायर स्वीकार कर लिया है। दोनों देशों के बीच चल रही लड़ाई को रोकने का काम चीन और अमेरिका ने किया है। 

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने थाईलैंड के साथ चल रहे सीमा विवाद में युद्धविराम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए तत्काल लड़ाई रोकने की उम्मीद है। 

सीजफायर को लेकर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में थाईलैंड की तरफ से कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई और कंबोडिया की तरफ से प्रधानमंत्री हुन मानेट हिस्सा लिया

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक हजार साल पुराने दो शिव मंदिरों को लेकर शुरू हुआ संघर्ष था। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के चलते बीते दिनों में भारी गोलीबारी हुई है। इसमें 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर आम नागरिक शामिल हैं। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186687