Thu, 30 Jul 2026
Post Details

जालंधर के बाद फगवाड़ा का सिविल अस्पताल चर्चा में, इमरजैंसी वार्ड में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, देखें Video

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। गांव पंडोरी में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए तो वहीं इलाज के दौरान हमलावर दोबारा वहां पहुंच गए और इमरजेंसी में घुसकर तेजधार हथियारों से दोबारा उस पर हमला कर दिया। जिससे घायल की हालत और ज्यादा नाजुक हो गई। घायल की पहचान बलालों गांव के निवासी दयाल चंद के रूप में हुई है। 

पीड़ित दयाल चंद ने बताया कि वह पंडोरी गांव में किसी व्यक्ति से मिलने गया था, जहां उस पर हमला किया गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसके टांके लगाए जा रहे थे और पट्टियां की जा रही थीं, तभी 7-8 नौजवान आए और उस पर दोबारा हमला कर दिया और काफी गंभीर चोटें पहुंचाई। 

घटना के बारे में थाना सदर के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि पंडोरी गांव में हुए हमले के संबंध में पुलिस ने सोनू बलालों और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत 8 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ का कहना है कि इमरजेंसी में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इस तरह की वारदात से अस्पताल स्टाफ को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186743