Thu, 30 Jul 2026
Post Details

पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा भारत, खिलाड़ियों ने मैच का किया बायकॉट

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों ने 31 जुलाई को होने वाले मैच का बायकॉट करते हुए यह फैसला लिया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने के लीग मुकाबले में पाकिस्तान से खेलने के इनकार कर दिया था। जिसके बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आयोजकों ने भारतीय फैंस के माफी भी मांगी थी।

वहीं भारत-पाक सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय स्पॉन्सर कंपनियों ने भी अपना नाम वापिस ले लिया है। कंपनियों का कहना है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर यह फैसला लिया है। आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश करता हो। कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं। देश पहले, व्यापार बाद में।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186686