Thu, 30 Jul 2026
Post Details

नवजोत सिद्धू की पत्नी से हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, क्या... पढ़ें पूरी खबर

नवजोत सिद्धू की पत्नी से हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश, क्या...

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब : नवजोत कौर सिद्धू से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि वह इस केस के मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह को दुबई से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करे।

मामला साल 2019 का है, जब आरोपी गगनदीप सिंह ने नवजोत कौर सिद्धू को ज़ीरकपुर स्थित एक प्रॉपर्टी में निवेश का लालच देकर करीब 10 करोड़ 35 लाख रुपये की ठगी की थी। इस धोखाधड़ी के बाद से गगनदीप सिंह दुबई में छिपा हुआ है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आरोपी को भारत वापस लाने और उसका पासपोर्ट कोर्ट में जमा करवाने का निर्देश दिया है। साथ ही सरकार को इस कार्रवाई के लिए अगले मंगलवार तक का समय दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186773