Thu, 30 Jul 2026
Post Details

अब नशे पर लगेगी रोक, अमृतसर में खुला NCB का दफ्तर, गृहमंत्री ने किया उद्घाटन

ख़बरिस्तान नेटवर्क, अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के दौरान अमित शाह अमृतसर में बने NCB (Narcotics Control Bureau) के नए दफ्तर का नींव पत्थर रखा। इस मीटिंग में 9 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे।

NCB ने बुलाई थी मीटिंग

NCB ने इस मीटिंग को बुलाया था। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह समेत 9 राज्यों के मुख्यंत्रियों व गवर्नर ने शिरकत की। इस मीटिंग के दौरान अमित शाह ने हर राज्य के 5 मिनट के साथ बातचीत की। इसमें नशे को लेकर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के सामने उठाया यह मुद्दा

इस मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान से नशे और हथियारों की तस्करी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बॉर्डर को आधुनिक टेक्नोलजी से सुरक्षित करने की मांग की है। ताकि पाकिस्तान की तरफ से भेजे जा रहे ड्रोन निपटा जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186693