Thu, 30 Jul 2026
Post Details

BIG BREAKING : कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा के पूर्व PSO को पुलिस ने किया अरेस्ट, नशा तस्करी के मामले हुई कार्रवाई

कपूरथला के कांग्रसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के पूर्व निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और उनके करीबी माने जाने वाले जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई फाजिल्का पुलिस की तरफ से ड्रग्स के मामले में की गई है।

2015 के ड्रग्स केस में थे वांटेड
बताया जा रहा है कि जोगा सिंह साल 2015 के एक नशा तस्करी के मामले में वांटेड थे। फाजिल्का पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई थी। जांच के दौरान ही जोगा सिंह का नाम सामने आया और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 186619